रविवार, 19 मई 2013

अच्छी खबर :- मुख्यमंत्री की ओर से बजट में की थी घोषणा, स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए जाएंगे पैसे, वरिष्ठ महिला सदस्य को बैंक खाते में ही 31 मई तक जमा की जाएगी राशि, जिले की रानीवाड़ा पंचायत समिति में अधिक लोगों को मिलेगा फायदा

  100 दिन पूरे करने वाले साढ़े 13 हजार परिवारों को 21 सौ रुपए 

 भास्कर न्यूज़ करडा . 
जिले के मनरेगा मजदूरों के लिए अच्छी खबर है, पिछले वित्तीय वर्ष में जिन श्रमिकों ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 100 दिन का कार्य पूर्ण किया है उनको 31 मई तक 21 सौ रुपए दिए जाएंगे। 
जिले में पिछले साल 13 हजार 451 लोगों ने 100 दिन का कार्य पूरा किया था। सरकार की ओर से दी जा रही इस राशि का उपयोग मजदूरों को स्वरोजगार के लिए ही करना होगा। विभाग की ओर से इसकी जांच भी की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राजन ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर इस माह के अंत तक मजदूरों को 21 रुपए की राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि का उपयोग मजदूर स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए उपकरण खरीदने, स्वरोजगार के लिए व्यवस्थाओं पर या क्षमतावद्र्धन, आजीविका मिशन से लाभ लेने, स्वयं सहायता समूह बनाने तथा अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के उपयोग में लिया जा सकेगा। उन्होंने भेजे गए पत्र में बताया है कि परिवार में ऐसी महिला जिसने 100 दिन पूरे किए हैं पहले उनके खाते में पैसे जमा करवाए जाएंगे, इसके बाद पुरुष श्रमिक को पैसे दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट में घोषणा की गई थी मनरेगा योजना में जिन परिवारों ने 100 दिन का कार्य पूर्ण किया गया है उनको सरकार की ओर से 21 सौ रुपए दिए जाएंगे। गौरतलब है कि राजीव गांधी सेवा केंद्रों के उद्घाटन के अवसर पर जिले भर में 10-10 परिवारों को तो यह राशि उपलब्ध करवाई गई थी। शेष रहे परिवारों के खाते  में अब राशि जमा करवाई जाएगी। 

बैंक खातों में जमा होगी राशि 
सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली यह राशि मजदूरों के बैंक या पोस्टऑफिस जहां पर उनका मनरेगा की मजदूरी के पैसे जमा होते हैं उसी खाते में जमा करवाई जाएगी।

विभाग की ओर से किया जाएगा पता
श्रमिकों को मिलने वाली यह 21 रुपए की राशि केवल स्वरोगजार के उपयोग में ही की जा सकेगी। विभाग की लेखा शाखा की ओर से बाद में उसका सत्यापन किया कि राशि का उपयोग स्वरोजगार के लिए ही किया गया है या नहीं। 

रानीवाड़ा में अधिकजसवंतपुरा में कम
वित्तीय वर्ष 2012-13 में रानीवाड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 2977 परिवारों के लोगों ने 100 दिन का कार्य पूरा कियाजबकि सबसे कम जसवंतपुरा ब्लॉक के लोगों ने कार्य किया। यहां पर केवल 884 लोगों ने ही 100 दिन का कार्य पूर्ण किया। 

मिलेगा संबोधित पत्र
स्व-रोजगार के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 21 सौ रुपए की राशि देने से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्राम सेवक द्वारा स्व -रोजगार हेतु प्रेरित करने की दृष्टि से मंत्री की तरफ से लाभार्थियों को संबोधित पत्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसकी इसकी प्राप्ति रसीद ली जाएगी।

कहां कितने परिवारों को मिलेगा लाभ
ब्लॉक
परिवार 
चितलवाना
1763 
आहोर
1234
जसवंतपुरा
 884 
जालोर
 1108 
भीनमाल
1587
रानीवाड़ा
2977 
सांचौर
1383
सायला 
 2443 
 
स्वरोजगार के उपयोग में ले सकेंगे राशि 
सरकार की ओर से मनरेगा में गत वर्ष 100 दिन पूर्ण करने वाले परिवारों को स्वरोजगार के लिए 21 सौ रुपए की राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। राजीव गांधी सेवा केंद्रों के उद्घाटन समारोह में कुछेक लोगों को तो यह राशि उपलब्ध करवा दी गई थी, शेष के खातों में अगले दिनों में राशि जमा करवाई जाएगी। - राजन विशाल, कलेक्टर जालोर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें