बुधवार, 17 अक्तूबर 2012

जालोर के इतिहास में बुधवार का दिन एक नया अध्याय बन जाएगा। जब सवेरे शुभ मुहूर्त में सिरे मंदिर, भैरूनाथ अखाड़े के गादीपति के रूप में पीर शांतिनाथ महाराज के शिष्य गंगानाथ महाराज का गादी तिलक किया जाएगा। 1 अक्टूबर को पीरजी के देवलोकगमन के बाद यह महास्थान रिक्त चल रहा था और अब उनकी वसीयत के अनुसार इस पर गंगानाथ महाराज विराजेंगे। समारोह सिरे मंदिर पर सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जिले भर के अलावा दक्षिणी रा'यों और आसपास के जिलों से भी लोग शामिल होंगे। अनेक लोगों के आने का सिलसिला मंगलवार को ही शुरू हो गया। यह दिन अनेक लोगों के लिए गौरव का क्षण होगा। जब वे अपने आराध्य पीर शांतिनाथ महाराज की गादी पर इस तिलक समारोह के साक्षी बनेंगे। संत गंगानाथ के लिए यह दिन भावनापूर्ण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें