सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

भास्कर न्यूज karda

भीनमाल प्रधान चनणी विश्नोई ने मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. समरजीतसिंह की मौजूदगी में प्रधान का पदभार ग्रहण किया। दोपहर 1 बजे पंचायत समिति कक्ष में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में नरेगा कार्यक्रम अधिकारी रेणीदान बाहरठ ने पदभार ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने ग्राम पंचायत से लगाकर संसद तक कांग्रेस को भारी बहुमत प्रदान कर विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ी है। प्रधान चनणी विश्नोई ने उपस्थित सदस्यों और संरपचों को राजनिति से ऊपर उठकर विकास में सहयोग करने और राज्य सरकार की मंशा पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। उप प्रधान हासम खां ने विकास में सकारात्मक भूमिका अदा करने की बात कही।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष हीरालाल बोहरा, पूर्व प्रधान देराम विश्नोई, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरदाराम मेघवाल, कावतरा सरंपच रणजीतसिंह भाटी, किसान नेता नारायणदान चारण, जिला परिषद् सदस्य आसुराम देवासी, बाली सरंपच अजीतसिंह, खोखा सरंपच सदीक खां, सेवड़ी सरंपच लक्ष्मणसिंह उप सरंपच माधोसिंह, पंचायत समिति सदस्य बरगदखां, दांसपा सरंपच जयदीपसिंह, दलपतसिंह जेतू, विक्रमसिंह पुनासा, महेन्द्रसिंह दांसपा, वचनाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें