सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

बिश्नोई के मनोनयन पर प्रसन्नता

भास्कर न्यूज़ .करड़ा
विजय लक्ष्मी बिश्नोई को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। रासीसर सरंपच गवरा देवी बिश्रोई, हेतराम बिश्रोई, पंचायत समिति प्रधान शारदा बिश्रोई, कांग्रेस के जिला सचिव श्रवणराम ज्याणी, रवि रंगा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा बिश्रेाई आदि ने इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। हिम्मटसर संवाददाता के अनुसार विजयलक्ष्मी बिश्नोई को महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा बिश्रोई ने प्रसन्ता जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें