शनिवार, 27 फ़रवरी 2010

आज होगा होलिका दहन, धुलंडी कल

भास्कर न्यूज़ .करड़ा
रंगों का त्योहार होली रविवार से जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भक्त प्रहलाद याद दिलाने वाले होली पर रंगो की मस्ती बिखरेगी। सोमवार को धुलंडी पर लोग एक—दूसरे पर गुलाल व रंग डाल कर होली के रंग बिखेरेंगे। सोमवार को ही कड़ी सुरक्षा में गांव शाही गैर निकलेगी।शहर सहित जिलेभर में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। होलिका दहन रविवार को होगी। उसके बाद सोमवारा को धुलंडी खेली जाएगी। लोग एक दूसरों के घर जाकर रामा-श्यामा भी करेंगे। होली के पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में भी उत्साह देखा जा रहा है। इधर, होलिका दहन को लेकर भी लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। होली पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में भी उत्साह देखा जा रहा है। शहर में स्थित दुकानों पर रंग, अबीर और गुलाल खरीदने के लिए गुरुवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। इधर, होलिका दहन को लेकर भी लोगों ने तैयारियां की।तिलक होली को लेकर उत्साह भास्कर के अभियान तिलक होली को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई स्कूलों के विद्यार्थियों व स्वयंसेवी संगठनों ने तिलक होली मनाने का संकल्प लिया। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसकी सराहना करते हुए तिलक होली मनाने का निर्णय लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें